
देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में सोमवार की सुबह जमीनी विवाद में छह लोगों की हत्या के मामले में पुलिस 14 लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।प्रमुख सचिव संजय प्रसाद और एडीजीपी ने फत्तेपुर के लेहड़ा टोला में पत्रकारों से कहा कि शासन के निर्देश पर घटना की जानकारी देने के लिये लखनऊ से आये हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में 14 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है .(वार्ता)



