
देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह जमीनी विवाद में छह लोगों की हत्या कर दी गई जबकि एक गम्भीर रूप से घायल है।सदर क्षेत्राधिकारी श्रेयस त्रिपाठी ने यहां बताया कि क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर छह लोगों की हत्या कर दी गई। इस हिंसक वारदात में एक लड़की गम्भीर रूप से घायल है जिसको बेहतर इलाज के लिए डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।
उन्होंने बताया कि फत्तेपुर गाँव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव का गांव के ही सत्यप्रकाश दुबे के परिवार से जमीनी विवाद चल रहा था। आज तड़के प्रेम यादव (40) का शव गाँव के पास मिलने से हड़कंप मच गया। हत्या के प्रतिशोध में प्रेम यादव के समर्थकों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर धावा बोल दिया तथा सत्य प्रकाश, उनकी पत्नी किरण दुबे, पुत्री सलोनी, नन्दनी और बेटे अनमोल की हत्या कर दी।श्री त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा पहुंचे है। वारदात से गांव में तनाव व्याप्त है जिसकों देखते हुये एहतियात के तौर पर पीएसी बल तैनात किया गया है।
देवरिया की घटना से योगी दुखी,कठोर कार्रवाई के निर्देश
उत्तर प्रदेश के देवरिया में सोमवार सुबह छह लोगों की हत्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है और दोषियों के प्रति कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।इस सिलसिले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।श्री योगी ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।उन्होने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कमिश्नर/आईजी को त्वरित और कठोरतम कार्यवाही के निर्देश दिए है।इस बीच विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि देवरिया के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में आपसी रंजिश में हुए विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हुई है जबकि दूसरे पक्ष के छह लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पांच लोगों की मृत्यु हुई।
उन्होने कहा कि प्रथम दृष्टया घटना आपसी रंजिश से संबंधित है। आज सुबह प्रेम यादव सत्यप्रकाश दुबे के घर पर आए थे, जिसमें कहासुनी हुई और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर से लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया। मामले में दो गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण की जांच जारी है। (वार्ता)
देवरिया, उत्तर प्रदेश: ज़िलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया, "हमें सुबह करीब 8 बजे रूद्रपुर तहसील के फतहपुर गांव में एक वारदात घटित होने की सूचना मिली थी जिसमें एक पक्ष के एक आदमी की तुरंत मौत हुई थी और 6 लोग बेहोशी की हालात में मिले थे। हमने इन्हें अस्पताल भेजा जिसमें से 5… pic.twitter.com/SNSaDFibDp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2023
देवरिया की रूद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के फ़तेहपुर में हुई नृशंस घटना से हृदय व्यथित है। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद है। इस प्रकार की घटना क़तई स्वीकार्य नही है। घटना की गहन जाँच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये गए हैं। दो़षी कतई बख्शे नहीं जाएँगे। इस प्रकरण में राजस्व व पुलिस…
— Dr. Shalabh Mani Tripathi (मोदी का परिवार) (@shalabhmani) October 2, 2023