National

24 घंटे में 3000 कोरोना मरीजों से सहमी दिल्ली, बिगड़े हालात

नई दिल्ली । दिल्ली में रविवार कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 3,000 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 59,746 हो गई। यह तीसरी बार है जब दिल्ली में एक दिन में संक्रमण के 3,000 या इससे अधिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले 3630 केस 20 जून को आए थे, जबकि 19 जून को 3,137 मामले सामने आए थे। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि बीते 24 घंटे में 63 लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 2,175 हो गई है।
वहीं, दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार शाम दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन भी बैठक में मौजूद थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में कोरोना से निपटने के लिए अब तक किए गए इंतजामों और COVID-19 प्रबंधन पर चर्चा की गई। इसके साथ ही और क्या नया किया जा सकता है इस पर भी विचार किया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button