प्रधानमंत्री की माँ का निधन, मुर्मू, शाह सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया
PM मोदी की मां के निधन पर राष्ट्रपति ने ट्वीट कर जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की माता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने ‘मातृदेवोभव’ की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!
वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी ट्वीट करते हुए पीएम मोदी की माता के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा ”माननीय प्रधानमंत्री की माता जी हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। उन्होंने मातृत्व के गुण को दर्शाते हुए सादगी और उदात्तता का उदाहरण दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें। ॐ शांति ॐ”
पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक की लहर
पीएम मोदी की मां के निधन पर पार्टी के कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने शुक्रवार को अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। वहीं, राज्य में सरकारी आयोजनों पर भी शुक्रवार को विराम रहेगा। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह इस घटना से बहुत दुखी हैं और कहा कि एक मां की मृत्यु किसी के जीवन में ऐसा खालीपन छोड़ जाती है जिसे भरना असंभव है।
पीएम मोदी की मां को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हीरा बा ने परिवार के पालन पोषण के लिए जो संघर्ष किया वह सभी के लिए रोल मॉडल है। आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश पीएम मोदी और उनके परिवार के साथ खड़ा है।
पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, संबित पात्रा और के अन्नामलाई सहित भाजपा नेताओं ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निधन पर दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी की मां हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगी।
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि ईश्वर की रचना में मां और बच्चे के बीच के बंधन के रूप में अनमोल और अवर्णनीय कुछ भी नहीं है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना की।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि एक मां के निधन से पैदा हुए शून्य को भरा नहीं जा सकता है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनके विचार और प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हीराबेन मोदी के निधन के बारे में सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके विचार और प्रार्थना पूरे परिवार के साथ हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री की मां हीराबा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री बिरला ने कहा कि मां ही व्यक्ति के जीवन को संस्कारों से पोषित करती है। उन्होंने कहा कि हीराबा का सदाचारी जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी, महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार, लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले, राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी, डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह , कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा, टीएमसी लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा और कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
केन्द्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्ति के जीवन में माँ का स्थान विशेष होता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की माताश्री हीरा बा का निधन अत्यंत पीड़ाजनक समाचार है। व्यक्ति के जीवन में माँ का स्थान विशेष होता है।श्रीमती ईरानी ने अपने शोक संदेश में कहा, “ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और प्रधानमंत्री जी व उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें। ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और प्रधानमंत्री जी व उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें। ”
केंद्रीय गृह मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।श्री रिजिजू ने शुक्रवार को अपने ट्वीट संदेश में कहा, “एक प्यारी माँ जिसने देश को बेशकीमती हीरा दिया। एक शानदार सदी जीने के बाद उन्हें श्रीचरणों में स्थान मिले।उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदना। उसकी आत्मा को शांति मिले।”केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा है, “मां हीराबेन मोदी ने देश को सच्चा सपूत दिया , उनके जाने से पूरा देश दुखी है ..प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें पुण्य आत्मा को नमन।”
पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी मां के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी प्यारी मां श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर की रचना में मां और उसके बच्चे का संबंध सब से अमूल्य और अद्भुत निधि है। दिवंगत आत्मा को सद्गति प्राप्त हो ।
ओम शांतिशिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री की माता श्रीमती हीराबेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि मां का जाना एक अपूरणीय क्षति होती है मेरा मन और मेरी दुआएं दुख की इस घड़ी में मोदी जी और उनके परिवार के साथ है।पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता
शुभेंदु अधिकारी ने कहां है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माताजी के निधन के समाचार से “मैं बहुत उदास हूं। मैं भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्राप्त हो। माननीय प्रधानमंत्री और श्रीमती हीराबेन मोदीजी की संतानों को मेरी सहानुभूति और सांत्वना।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।श्री खडगे ने अपने शोक संदेश में कहा, “श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। श्री नरेन्द्र मोदी जी को माँ के स्वर्गवास पर मेरी हार्दिक संवेदना। दुःख की इस घड़ी में पूरे परिवार के साथ संवेदना और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना।”
श्री गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।”श्रीमती वाड्रा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं श्री नरेंद्र मोदी जी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें। ॐ शांति!”
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने आज प्रधानमंत्री श्री मोदी की माँ हीरा बेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की हैं।पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री मोदी की माताजी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इससे बढ़कर हम और कुछ भी नहीं है।श्री तेंदुलकर ने कहा कि इस समय उनका मन मोदी जी की परिवार पर लगा है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें!”
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ हीराबेन मोदी के निधन शोक व्यक्त किया है।श्री यादव ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी आदरणीय श्रीमती हीराबेन मोदी जी का निधन, अत्यंत दुःखद। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।भावभीनी श्रद्धांजलि!”
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एवं मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी और तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माँ हीराबा के निधन पर शोक व्यक्त किया।पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि श्रीमती हीराबेन में 100 वर्ष का एक उद्देश्य पूर्ण जीवन व्यतीत किया। उन्होंने गौरव के साथ देखा कि उनका पुत्र हमारी मातृभूमि का पूरे समर्पण के साथ नेतृत्व कर रहा है। ओम शांति
एक तपस्वी जीवन पूर्ण हो गया : मोहन भगवत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। हीराबा ने 100 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। हीराबा के निधन पर देश के तमाम नेताओं और हस्तियों ने शोक जताया है। वहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी हीराबा को श्रद्धांजलि दी है।आरएसएस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। ट्वीट में लिखा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबा के निधन से एक तपस्वी जीवन पूर्ण हो गया। इस दुखद प्रसंग पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हम सभी स्वयंसेवक अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के एक श्मशान घाट पर अपनी मां हीराबेन मोदी का अंतिम संस्कार किया। उनका आज 100 साल की उम्र में निधन हो गया। pic.twitter.com/ghL96KarCg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2022
#WATCH गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के एक श्मशान घाट पर अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। pic.twitter.com/PxK59jHVyw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2022



