Crime

जीविकापार्जन के लिए बाहर गये हुये युवक की हुई मौत

महराजगंज। जनपद के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिन्दुरिया निवासी अवधेश पुत्र रामबचन कसौधन का दिल्ली में बीती रात हार्ट अटैक आने से मौत हो गई, जिसकी सूचना मिलने पर घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त समाचार के अनुसार सिन्दुरिया निवासी अवधेश पुत्र राम बच्चन कसौधन उम्र 35 वर्ष दिल्ली में रहकर एक फैक्ट्री में सिलाई का कार्य कर अपने परिवार का जीविकापार्जन करता था।

बीती रात वह अपने काम से वापस अपने रूम पर आया और खाना खाकर सोने चला1 गया। अचानक उसके सीने में दर्द उठा जिस पर साथ रहने वाले दोस्तो ने उसे इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल ले गए। जहाँ पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। अवधेश की बहन ने बताया कि मेरा भाई अभी चौदह दिन पहले ही घर से जीविकापार्जन हेतु दिल्ली सिलाई करने आया हुआ था। बीती रात उसकी मौत का खबर आ गई। वही मौत की सूचना पाकर अवधेश की पत्नी गीता सहित उसके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button