NationalUP Live

फंदे से लटकता मिला पूर्वांचल विश्वविद्यालय के युवा प्रोफेसर का शव

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय स्थित रज्जू भइया संस्थान में गणित (मैथ) के असिस्टेंट प्रोफेसर आदित्य मणि मिश्र (33 वर्ष) का शव आज रविवार की शाम पंखे में फंदे से लटकता पाया गया। सरसरी तौर पर इसे फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला माना जा रहा है। विवि परिसर स्थित आवास में शव पंखे से लटकता मिला।
मृतक आदित्य रायबरेली के निवासी थे और उन्होंने विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भईया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान (रज्जू भइया संस्थान) में इसी वर्ष जनवरी से अध्यापन शुरू किया था। विश्वविद्यालय स्थित संगम विहार आवासीय परिसर के अपने फ्लैट में ही उनका फंदे लटकता शव मिला है। खबर है कि वे विवाहित और एक पुत्री के पिता थे लेकिन यहां अकेले रहते थे। कयासों के मुताबिक वे कुछ दिनों से अवसाद के शिकार हो गए थे। फांसी पर लटकती लाश पाये जाने की खबर से पूरे विश्वविद्यालय परिसर में सनसनी फैल गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद बारीकी से जांच पड़ताल में जुट गए हैं। बताया गया है कि आदित्य गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं तथा इसके पहले जयपुर विश्वविद्यालय में सेवारत रहे। घटना से विश्वविद्यालय से संबंधित लोग हतप्रभ हैं। घटना की सूचना परिवार के लोगों को दे दी गयी है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव और वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यवाही के दौरान घटनास्थल पर मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button