
सनसनी:बंद कमरे में पति-पत्नी की मिली डेड बॉडी
पड़ोसियों ने बताया, दो दिन से कमरे से आ रही थी बदबू
वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बागबरियार सिंह इलाके में बंद कमरे में पति पत्नी की डेडबॉडी मिली। दुर्गंध आने पर बुधवार को पड़ोसियों ने पुलिस और मृतक के साढू को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दंपति की डेडबॉडी बिस्तर पर पड़ी है। जांच पड़ताल के बाद थाना प्रभारी चेतगंज राजेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर पहुंचे डीसीपी काशी जोन ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बाग बरियार सिंह इलाके में प्रमोद श्रीवास्तव पत्नी पूनम के साथ यहां रहते थे। इनके दो बड़े भाइयों का निधन हो चुका है। प्रमोद बिल्डिंग कंस्ट्रशन में थे। घर से एक दो दिन से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शव हुआ इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी साथ ही मृतक के साढ़ू विकास चंद्र श्रीवास्तव को भी मामले से अवगत कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि दंपति अपने बिस्तर पर मृत पड़े हैं।
पड़ोसियों का कहना है कि तीन चार दिनों से दोनों घर से बाहर नहीं निकल रहे थे ऐसे में लगा कि सर्दी की वजह से घर में हैं। लेकन जब दुर्गंध उठने लगी तो शक हुआ ऐसे में पुलिस को सूचना दी गयी। चेतगंज थाना प्रभारी ने बताया कि फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम बुलाकर जांच करायी गयी। मौत की असल वहज पोस्टमार्टम रिर्पोट से स्पष्ट होगी। पुलिस रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटाने में जुट गयी है।



