
पेड़ से लटकता मिला 36 वर्षीय व्यक्ति का शव,मचा हड़क्म्प
महराजगंज। जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम महदाधूस पर अपने ही खेत में पेड़ से लटक कर एक युवक ने जान दे दी।
प्राप्त समाचार के अनुसार व्यक्ति पारिवारिक कलह से एक दिन पूर्व से ही गायब था,जिसे परिजनों द्वारा तलाश की जा रही थी। आज सुबह लगभग 6:00 बजे महदा धूस पर पेड़ से लटकते हुए शव को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान राजेश पुत्र नथूनी चौहान उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी सोहट के रूप में हुई। थानाध्यक्ष अमरजीत यादव ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।



