Varanasi

डीसीपी ने थाने का किया निरीक्षण

वाराणसी। डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने गुरुवार को आदमपुर थाने का निरीक्षण किया।  उन्होंने प्रशासनिक भवन, बैरक, आवास एवं भोजनालय और थाना परिसर का भ्रमण कर व्यवस्था जांची। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को थाना परिसर की साफ सफाई के निर्देशित किया। थाने के अभिलेखों रजिस्टर इत्यादि को चेक किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों से संवाद किया  और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जो योजनाएं चल रही हैं जैसे महिला सशक्तिकरण, महिला हेल्प डेस्क, महिला हेल्प लाइन 1090 के बारे में काम करने को कहा। थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि महिला अपराधों तथा साइबर क्राइम पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए।

Related Articles

Back to top button