UP Live

हर्ष हास्पिटल के प्रबंधक दयाशंकर मौर्या का निधन,शोक की लहर

नही थम रहा मौतों का सिलसिला,दहशत का माहौल

दुद्धी, सोनभद्र- कोरोना काल में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा,जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।बुधवार की देर रात हर्ष हॉस्पिटल के प्रबंधक दयाशंकर मौर्या 45 वर्ष की भी इलाज के दौरान वाराणसी के एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी। उनके मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।
भारतीय प्रगतिशील महिला मोर्चा की अध्यक्ष ममता मौर्या के पति दयाशंकर मौर्या काफी मिलनसार एवं सामाजिक व्यक्ति थे।चिकित्सा क्षेत्र के अलावा सामाजिक गतिविधियों में भी ममता मौर्या के साथ साथ उनके पति दयाशंकर मौर्या चढ़-बढ़कर रुचि लेते थे।जिसके कारण लोगों में अच्छी पैठ थी। गुरुवार की प्रातः उनके निधन की खबर लगते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बुधवार को दयाशंकर की अचानक तबियत बिगड़ी।उन्हें सांस लेने में दिक्कत आने लगी। परिजन आनन फानन में दुद्धी सीएचसी लाये जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बाहर के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार की देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button