Crime

पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत

महराजगंज। जनपद के पनियरा क्षेत्र के करमहिया तिराहा पर शुक्रवार की सुबह ट्रक और पिकअप के बीच हुई टक्कर में साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय गुलाब के रूप में हुई, जो डिंगरी टोला भलुआने से साइकिल पर एक बोरी खाद लादकर घर लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रक और पिकअप वैन को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार आज सुबह करीब दस बजे की है। जैसे ही वह साइकिल पर खाद लादकर करमहिया तिराहा पर पहुंचे कि तभी उनके पास से गुजर रहे ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना में किसान पिकअप के नीचे दब गया,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर जूते स्थानीय लोग आक्रोशित होकर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। थोड़ी देर में सीओ सदर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पिकअप चालक सहित दो घायलों को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button