Sports

राष्ट्रमंडल खेल : भारोत्तोलक गुरुराजा पुजारी ने भारत को दिलाया दूसरा पदक

बर्मिंघम । भारतीय भारोत्तोलक गुरुराजा पुजारी ने शनिवार को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को दूसरा पदक दिलाया। पुजारी ने पुरुषों के 61 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में कांस्य पदक जीता।पुजारी ने 269 किग्रा (स्नैच में 118 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 151 किग्रा) का संयुक्त भार उठाकर भारत के लिए खेलों का दूसरा पदक सुनिश्चित किया।

प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक मलेशिया के अजनील बिन बिदिन मुहम्मद ने जीता। अजनील ने कुल 285 किलो का वजन उठाकर यह कामयाबी हासिल की। वहीं पापुआ न्यू गिनी के मोरिया बरू ने 273 किलो वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया।इसके पहले भारोत्तोलक संकेत सरगर ने रजत पदक जीतकर भारत को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को पहला पदक दिलाया था।(हि. स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button