Crime

कोहरा बना काल:ट्रक के धक्के से खलासी की मौत

खड़े ट्रक से तेज रफ्तार ट्रक टकराया

पिंडरा,वाराणसी। कोहना ट्रक चालक पर काल बनकर टूटा। बुधवार को घने कोहरे की वजह से खड़े ट्रक में तेज रफ्तार में आ रहा दूसरा ट्रक टकरा गया। इस दौरान खड़े ट्रक के परिचालक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं टक्कर मारने वाला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र में चुप्पेपुर हाईवे पर बुधवार सुबह करीब सात चावल लदा ट्रक के खड़ा था। खलासी शौचालय के लिए गया था जबकि चालक उसी में बैठा था। इस बीच पीछे से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लोहे का एक रॉड खलासी दीपक के शरीर में घुस गया।

मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक के चालक शाहिद (36) निवासी बेरचा जिला साझापुर मध्यप्रदेश स्टेयरिंग और सीट के बीच में फंस गया। उसका पैर कुचल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से घायल चालक को बाहर निकाला। मृतक दीपक यादव प्रतापगढ़ जिले के किसीकरी गांव निवासी था। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

चौबेपुर में डंपर से टकराया ट्रैक्टर, दो गंभीर

चौबेपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकियां बाजार में वाराणसी-गाजीपुर हाइवे पर बुधवार की सुबह एक ही लेन  में डंफर और टैÑक्टर के आने से टक्कर हो गयी। हादसे में ट्रैक्टर का चालक राजनाथ प्रजापति निवासी भंदहा और उसपर सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को पं दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय पहुंचाया गया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button