
सेंध काटकर चोरो ने लाखों के आभूषण पर किया हाथ साफ
महराजगंज। maharajganjlivenews कोठीभार थानाक्षेत्र में लॉकडाउन के समय में भी चोर सक्रिय हो गए हैं। ग्रामसभा सोनबरसा बेलवां घाट में बीती रात चोरों ने एक आभूषण की दुकान के पीछे से सेंध तोड़कर दुकान में रखा लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के ग्रामसभा एकडंगी निवासी कृष्णा सोनी सोनबरसा बेलवां घाट में कृष्णा ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान चलाते है। लॉकडाउन लगने के बाद से ही दुकान बंद थी।
गुरुवार को सुबह गांव के कुछ लोगों ने देखा कि उक्त दुकान के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ देखा । जिसकी सूचना ग्रामीणों ने कृष्णा व पुलिस को दिया। मौके पर पहुंचे कृष्णा ने जब दुकान खोला तो देखा कि पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। और दुकान के पिछले हिस्से में चोरों ने सेंध काटकर तिजोरी को तोड़कर दुकान में रखा लगभग 60 ग्राम सोने व डेढ़ किलो चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया था। सूचना पर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने छानबीन की। प्रभारी निरीक्षक कोठीभार धनवीर सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



