UP Live

मुख्यमंत्री ने शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की गौ सेवा
  • दर्शन-पूजन कर मुख्यमंत्री ने की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

बलरामपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को श्री मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ मंदिर, देवीपाटन में पूजा-अर्चना की और मंदिर की गोशाला में गौ सेवा की। उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक गतिविधियों में भाग लिया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की गौ सेवा
बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की गौ सेवा

इससे पहले बुधवार शाम को मुख्यमंत्री ने तुलसीपुर स्थित श्री मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ मंदिर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के विकास कार्यों की समीक्षा की और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए थे। इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी सहित अन्य साधु-संत उपस्थित रहे।

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी

महाकुंभ :पीएम मोदी से पहले प्रयागराज पहुंचेगा ‘निषादराज’

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button