
देवरिया की घटना में घायल बालक से मिले मुख्यमंत्री
चिकित्सकों को निर्देश, बालक के उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आनी चाहिए
गोरखपुर । बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र की चर्चित घटना में घायल बालक अनमोल दूबे से मुलाकात की। इस दौरान वह काफी भावुक हो गए। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि बालक के उपचार में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आनी चाहिए।
आज गोरखपुर स्थित बी.आर.डी. मेडिकल कॉलेज में मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के विषय में जानकारी ली व उनका हाल जाना।
साथ ही, जनपद देवरिया की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायल हुए बच्चे का भी कुशल-क्षेम जाना।
चिकित्सकों को सभी मरीजों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। pic.twitter.com/akHXkWEdQr
— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) October 3, 2023
देवरिया : जमीनी विवाद में छह की हत्या मामले में 14 पुलिस हिरासत में



