Crime

मनी लांड्रिंग में फंसाने की बात कहकर 86 हजार का लगाया चूना

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के नगर कॉलोनी में रहने वाली अनुष्का चौहान नाम युवती के मोबाइल पर अनजान नंबर से पांच मई को फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपका पार्सल कस्टम में फंसा है। उसमें 500 ग्राम बीड डाला गया है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच और नारकोटिक्स ब्रांच से फर्जी कॉल कर कराया गया।

इतना ही नहीं फोन करने वालों ने युवती को पार्सल में ड्रग्स मनी लांड्रिंग केस में फंसाने की धमकी बात कही, ये भी कहा कि अगर बचना चाहती हो तो इसके बदले में पैसे दो। इस बात से डरकर युवती ने अपने खाते से 39000 वहीं एक अन्य एक दोस्त के खाते से 47000 बताए गए नंबर पर ट्रांसफर की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।

Related Articles

Back to top button