UP Live

सीएचसी बांसडीह अधीक्षक की रिपोर्ट पॉजिटव,अस्पताल सील

बांसडीह(बलिया)। सीएचसी बांसडीह अधीक्षक डा एस. के. तिवारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटव आने पर शनिवार को हड़कम्प मच गया। पीएचसी अस्पताल में ही अधीक्षक का कार्यालय व आवास है। अस्पताल केमुख्य गेट को बंद कर दिया गया है। अस्पताल, कार्यालय, आवास तथा पूरे परिसर को सेनेटाइज किया गया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। इसको चलते अस्पताल में ईलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में दो दजंन से अधिक आवास है । आवासों में रहने वाले कर्मचारियो के भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। इसके पहले भी अस्पताल के एक कमंचारी की रिपोर्ट पाज़िटिव आयी थी। जिसके बाद अस्प ताल चार दिनों के लिए सील हुआ था। चार दिनों पहले कलेक्ट्रेट सभागार में कमिश्नर की समीक्षा बैठक में भी डा एस के तिवारी शामिल थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button