Crime

नकली आभूषण देने में दुकानदार पर केस

महिला आरक्षी ने खरीदे थे जेवरात, कुछ महीने बाद लगा रंग छोड़ने

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला आरक्षी को नकली आभूषण देने के मामले में जांच के बाद कैंट पुलिस ने आरोपी आभूषण कारोबारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार महिला पुलिस आरक्षी कल्पना सिंह निवासिनी  प्रेमचन्द्र कालोनी थाना लालपुर पाण्डेयपुर की माने तो 24 फरवरी 22 को अपने लिये एक सोने की सिकड़ी 17.947 ग्राम सहित एक सोने की अंगूठी 2.80 ग्राम चन्द्रा आभूषण भण्डार अर्दली बाजार से खरीदा था। दुकान मालिक पर कृष्णा पर आरोप लगाया कि उसने नकली सोना दे दिया। मामले की जानकारी तब हुई जब कुछ महीने बाद सोने का रंग उतरने लगा।

महिला आरक्षी ने सोने की जांच करायी तो पता चला कि सोने की शुद्धता नीचले स्तर की है। दुकानदार ने सारी रसीद भी कच्ची तथा बिना टैक्स की दी थी। कल्पना सिंह जब इसकी शिकायत चन्द्रा आभूषण भण्डार के दुकानदार कृष्णा किया तो उसने बजाय गलती स्वीकार करने के उल्टे ही देख लेने की धमकी देने लगा। कल्पना सिंह ने इस बाबत कैंट थाने में तहरीर दी थी जांच के बाद कैंट थाना पुलिस ने रपट दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button