Crime

दहेज प्रताड़ना में आठ के खिलाफ मुकदमा 

वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के जद्दूपुर गांव निवासी अजय कुमार त्रिपाठी ने मिजार्मुराद थाने में गुरुवार की सुबह तहरीर दी और आठ लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया।

आरोप है कि उनकी बेटी के ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपया मांग रहे हैं। उनके इनकार करने पर आये दिन प्रताड़ित और मारपीट करते हैं। अजय की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम बभनौली थाना सिकरारा जौनपुर निवासी अभिषेक दूबे (पति), अनिल दूबे (ससुर), सरिता देवी (सास), अंकिता (ननद), श्रुति दूबे, मीरा देवी, सतीश, अमित के खिलाफ धारा 498ए, 323, 504, 506, 427 व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button