Crime

कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर,एक की मौत

महाराजगंज। maharajganjlivenews जनपद के कैंपियरगंज जंगल गिट्टी प्लांट के पास कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई ,जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक व घायल अखिलेश कुमार गैंडा खोर थाना खेसरा जनपद सिद्धार्थनगर के रहने वाले हैं,वह किसी काम से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। अभी वह कैंपियरगंज जंगल के ठीक सामने गिट्टी प्लांट के पास पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी ,जिससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है ,घायल को मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश उपाध्याय ने कहा कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी!

Related Articles

Back to top button