Crime

कलेक्टर बंगला के सामने सीएएफ जवान की मौत

कोंडागांव । कोंडागांव के कलेक्टर बंगले के सामने एक सीएएफ जवान की मौत हो गई। जवान की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के असनुसार, केशकाल के दादढगढ़ कैंप में पदस्थ सीएएफ जवान अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान NH-30 पर कलेक्टर निवास के सामने अज्ञात ट्रक ने जवान को टक्कर मर दी। इस दुर्घटना में जवान की मौके पर मौत हो गई।जावन की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जवान को टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button