National

कैबिनेट सचिव नें राज्यों के प्रमुख सचिवों से बातचीत कर , निर्देश दिया

नई दिल्ली । कैबिनेट सचिव राजीव गाबा, ने सभी राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में कोविड-19 के इंतजामों की समीक्षा करने के लिए वहां के मुख्‍य सचिवों और स्‍वास्‍थ्‍य सचिवों के साथ वीडियो कान्‍फ्रेंस के जरिये आज एक बैठक की। बैठक की शुरुआत में, कैबिनेट सचिव ने कहा कि रेलवे ने पलायन करके दूसरे राज्‍यों में जाने वाले 3.5 लाख से अधिक श्रमिकों को उनके गंतव्‍य स्‍थान तक पहुंचाने के लिए 350 अधिक श्रमिक स्‍पेशल ट्रेनें चलाई हैं। उन्होंने राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि वे और अधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने में रेलवे के साथ सहयोग करें। उन्होंने वंदे भारत मिशन के अंतर्गत विदेशों से भारतीयों की वापसी पर राज्यों के सहयोग का जिक्र किया।

कैबिनेट सचिव ने जोर देकर कहा कि डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिक्स का आना-जाना बेरोकटोक होना चाहिए और कोरोना योद्धाओं की मदद करने और उन्‍हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए सभी कदम उठाए जाने चाहिए। राज्‍य के मुख्‍य सचिवों ने अपने-अपने राज्यों की स्थिति की जानकारी दी और कहा हांलाकि कोविड से सुरक्षा की आवश्यकता है, लेकिन साथ ही आर्थिक गतिविधियों में भी सुविचारित तरीके से तेजी लाना जरूरी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button