
भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक होगा बजट-अन्तर्यामी सिंह
देवरिया । केंद्र सरकार द्वारा आज पेश बजट की भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय के हवाले जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम सराहना करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया ये बजट, एक दूरदर्शी बजट है, जो भारत की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला बजट साबित होगा।ये बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव डालेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का अभिनंदन करता हूँ। यह बजट कोरोना के बाद वैश्विक आर्थिक जगत में उत्पन्न हुए अवसरों का दोहन करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में सहायक होगा।बजट का आकार बढ़ाकर 39.45 लाख करोड़ करना, कोरोनाकाल में भी भारत की तेज़ी से बढती अर्थव्यवस्था को दर्शाता है।
पूंजीगत निवेश को 35% बढाकर 7.5 लाख करोड़ करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का अभिनन्दन करता हूँ। साथ ही राज्यों को दी जाने वाली राशि को 15000 करोड़ से बढ़ाकर 1 लाख करोड़ करना मोदी जी के द्वारा संघीय ढाँचे को निरंतर मजबूती देने के प्रयासों को प्रमाणित करता है। जीरो बजट खेती, प्राकृतिक खेती, रिवर लिंकिंग, एक स्टेशन-एक उत्पाद और किसान ड्रोन जैसे विभिन्न प्रयास हमारे किसान भाइयों को लाभ देने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र को आधुनिक व आत्मनिर्भर बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभायेंगे।कुल मिलाकर यह बजट सर्वोन्नमुखी,सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी बजट है।इस बजट में सभी ख्याल रखा गया है।यह आत्मनिर्भर भारत का बजट है।



