State

नहीं रहे बसपा के प्रथम जिलाध्यक्ष बलिराम राव 

भाजपा में भी कई महत्वपूर्ण पदों की निभा चुके है जिम्मेदारी , सरयू तट पर हुआ दाहसंस्कार

विजय बक्सरी 

बलिया: जनपद के बिल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ राजनेता बलिराम राव का बुधवार की अहले सुबह अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वे करीब 73 वर्ष के थे। जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के तुर्तीपार शमशान घाट पर सरयू नदी किनारे बुधवार की देर शाम उनका दाहसंस्कार किया गया। बलिराम राव बलिया जनपद के बसपा के प्रथम जिलाध्यक्ष थे। बाद में भाजपा व आप पार्टी में भी रहे। जिनके निधन की खबर मिलते ही बिल्थरारोड नगर के नवकापुरा स्थित आवास पर मिलने वालों का तांता लगा रहा। ज्येष्ठ पुत्र व भाजपा जिला प्रतिनिधि सतीश कुमार अंजय ने बताया कि लखनऊ, अंबेडकरनगर से रिश्तेदारों के आने के बाद देर शाम तक पहुंचने के बाद सरयू नदी के तट पर दाह संस्कार किया गया।

बीजेपी के नेताओं के साथ बलिराम राव

श्री राव के निधन पर नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता, भाजपा नेता सतीश गुप्ता, सुधीर मिश्र, विनय सिंह, मुक्तेश्वर सिंह, प्रवीण चैबे, पूर्व नपं चेयरमैन डा. हरिप्रकाश गुप्ता, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद सेहरा, उपेंद्र गुप्ता मिंटू, सभासद शिवमंगल गुप्ता विक्की, संजय कुमार मिंटू, गणेश गुप्ता, परवेज हमजा, अजय कुमार गुड्डू जायसवाल, सोनू गुप्ता व सज्जन आर्य समेत बड़ी संख्या में नगरवासियों ने शोक व्यक्त करते हुए श्री राव के निधन को समाज की अपूरणीय क्षति बताया। बाबू जगजीवन राम के कांग्रेस फार डेमोक्रेर्सी से राजनीतिक पारी शुरु करने वाले बलिराम राव बसपा के संस्थापक सदस्य भी है और 1984 में ही बलिया जनपद में पार्टी का गठन हुआ तो उन्हें निर्विवाद रुप से जिलाध्यक्ष चुना गया। और 1989 में बसपा से वे सीयर विधानसभा चुनाव भी लड़े। हालांकि वे कम वोटों से हार गए। बाद में वे भाजपा के शामिल हुए और करीब ढाई दशक तक भाजपा के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे। 2012 व 2017 के विधानसभा चुना में भाजपा से बिल्थरारोड विधानसभा से प्रबल प्रत्याशी होने के बावजूद टिकट न मिलने पर उन्होंने पार्टी से किनारा कर लिया और बाद में आप में शामिल हो गए। जिनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button