Business

338 अंक उछलकर 49 हजार के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी बहार

मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 338.14 अंकों (0.69 फीसदी) की तेजी के साथ 49287.90 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 106.60 अंक यानी 0.72 फीसदी के उछाल के साथ 14831.40 के स्तर पर खुला। आज 1155 शेयरों में तेजी आई, 272 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 63 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 903.91 अंक यानी 1.88 फीसदी बढ़ा था।
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एम एंड एम, डॉक्टर रेड्डी, एसबीआई, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाइटन, सन फार्मा, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, आईटीसी, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और एचडीएफसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंफोसिस, टेक, महिंद्रा, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर खुले।  प्री ओपन के दौरान सुबह 9.04 बजे सेंसेक्स 184.58 अंक (0.38 फीसदी) ऊपर 49134.34 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 76.10 अंक (0.52 फीसदी) ऊपर 14800.90 के स्तर पर था।
देश की शीर्ष 10 सबसे अधिक बाजार पूंजी वाली कंपनियों में सात कंपनियों की बाजार पूंजी में पिछले सप्ताह 1,62,774.49 करोड़ की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई। इसमें सबसे ज्यादा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बजाज फाइनेंस का रहा है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक को बढ़त हासिल हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सविर्सेज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी की बाजार पूंजी में कमी आई है।
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 172.65 अंकों (0.35 फीसदी) की तेजी के साथ 48850.20 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 54.40 अंक यानी 0.37 फीसदी के उछाल के साथ 14672.30 के स्तर पर खुला था। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 272.21 अंक यानी 0.56 फीसदी ऊपर 48,949.76 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 106.95 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 14,724.80 के स्तर पर बंद हुआ था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button