Politics

मंत्रिमंडल का बुधवार तक हो सकता है विस्तार : बोम्मई

नई दिल्ली । कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार तक हो सकता है। उन्होंने कहा, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उनकी सोमवार शाम को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक में व्यापक चर्चा होनी है।
विस्तार एक बार में किया जाए या कई चरणों में चर्चा में यह भी शामिल होगा। बोम्मई मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के लिए रविवार रात नई दिल्ली पहुंचे हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए संसद रवाना होने से पहले संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, नामों की सूची को आज या कल तक अगर अंतिम रूप दे दिया जाता है तो बुधवार तक मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। पिछली टीम को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल को संतुलित रखा जाएगा। नाम तय करते समय क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व के संतुलन पर भी ध्यान होगा। कितने उपमुख्यमंत्री बनाए जाएं, यह भी बैठक में तय होगा।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button