Crime

लापता आबकारी अधिकारी और उनकी पत्नी का शव बरामद

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में होली की छुट्टी से वापस जाने के दौरान लापता हुये आबकारी अधिकारी और उनकी पत्नी का शव शनिवार को गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र में मिला है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि आठ मार्च को आबकारी अधिकारी रणपाल सिंह (42) अपनी पत्नी रेखा (38) के साथ दिल्ली के वैशाली से बुलंदशहर जिले के बीबी नगर क्षेत्र में अपने पैतृक गांव देवड़ा में परिजनों के साथ होली खेलने आये थे। त्यौहार मनाने के बाद दंपत्ति उसी दिन शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो गये। देर रात तक दिल्ली नहीं पहुंचने पर परेशान परिजनो ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नौ मार्च को थाने में दर्ज कराई थी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button