
खंड शिक्षक निर्वाचन अंतिम परिणाम देर रात आने की संभावना
खंड स्नातक निर्वाचन का अंतिम परिणाम शुक्रवार को देर रात आएगा
वाराणसी। एआरओ/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण की गणना में प्रथम वरीयता के वोट गिने गए हैं। जिसके अनुसार एमएलसी खंड शिक्षक निर्वाचन के अभ्यर्थियों को प्राप्त मतों के अनुसार 11028 मतों का कोटा निर्धारित किया गया है।
प्रथम चरण की गणना के अनुसार प्रत्याशी लाल बिहारी यादव को 5853, डॉ प्रमोद कुमार मिश्र को 5232, चेत नारायण सिंह को 4023, रमेश सिंह को 1809, कृष्ण मोहन यादव को 1467, राजेंद्र प्रताप सिंह को 1370, डॉ जितेंद्र कुमार सिंह पटेल को 783, डॉक्टर बृजेश कुमार भारतीय को 530, रजनी द्विवेदी को 527, धर्मेंद्र कुमार यादव को 191, डॉक्टर फरीद अंसारी को 169 तथा संजय कुमार सिंह को 100 प्राप्त मतों सहित कुल 22054 मत पड़े हैं। जिसके आधार पर 11028 का कोटा निर्धारित किया गया है। कुल 1021 मत रिजेक्ट हुआ। एआरओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि खंड शिक्षक निर्वाचन का अंतिम परिणाम देर रात आने की संभावना है। चरणवार मतगणना जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि खंड स्नातक निर्वाचन के प्रथम चरण की मतगणना प्रारंभ हो गई है। प्रथम चरण की मतगणना में लगभग 12 घंटे का समय लगने की संभावना है। खंड स्नातक निर्वाचन का अंतिम परिणाम शुक्रवार को देर शाम आएगा।
एमएलसी चुनाव:जौनपुर में हुआ विरोध भाजपा समर्थित प्रत्याशी की नैया डुबोई। लाल बिहारी (सपा) आगे ,प्रमोद दूसरे तो भाजपा समर्थित प्रत्याशी तीसरे पायदान पर खिसके
वाराणसी। पहड़िया मंडी में चल रहे वाराणसी शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा बाजी मारने के करीब है। भाजपा समर्थित वर्तमान प्रत्याशी अब काफी पीछे हो गए है।हालांकि अधिकृत घोषणा का होना अभी बाकी है। इसके पूर्व कड़ी सुरक्षा में आज सुबह 8 बजे मतगणना 14 टेबल पर एक साथ शुरू हुई। समाचार दिए जाने तक सपा के लाल बिहारी यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से काफी आगे चल रहे थे जिससे उनकी जीत सुनिश्चित मानी जा रही थी। मतगणना के दोनों चक्र में सपा समर्थित लाल बिहारी यादव अब भी आगे बने हुए हैं। बताया गया कि पहले चक्र में 14 टेबल की मतगणना में लाल बिहारी यादव को कुल 4125 मत मिले, जबकि दूसरे चरण में 14 टेबल की गिनती में 1728 मत उन्होंने प्राप्त किया हैं। दोनों चक्र में लाल बिहारी यादव को अबतक 5853 मत मिले हैं।
इसी प्रकार पहले चक्र में डॉक्टर प्रमोद कुमार मिश्र को 14 टेबल की गिनती में 2485 मत प्राप्त हुए हैं तथा दूसरे चक्र में उन्हें 14 टेबल की गिनती में 2747 मत मिले हैं। दोनों चक्र में डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र को 5232 मत मिले हैं।शुरू से अंत तक प्रमोद दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। यहां सत्ताधारी पार्टी के समर्थित प्रत्याशी और वर्तमान एमएलसी चेतनारायण सिंह तीसरे पायदान पर खिसक गये। जौनपुर में रमेश सिंह का विरोध व सवर्ण मतों के बिखराव से उन्हें यह दिन देखना पड़ गया। उन्हें पहले चक्र में 14 टेबल पर हुई गिनती में 2008 मत मिले, जबकि दूसरे चक्र में 14 टेबल की गिनती में 2015 मत प्राप्त हुए हैं। दोनों चक्र की गिनती में उन्हें फ़िलहाल4023 मत मिले हैं। कई अन्य प्रत्याशियों को भी ठीक ठाक मत मिलने के साथ भाजपा के सदन में पहुँचने के उम्मीदों को पानी फेर दिया। डॉक्टर प्रमोद की अच्छी लड़ाई से भी काफी फर्क पड़ा। जो लोग उन्हें हल्के में ले रहे थे उन्हें आगे के चुनाव में बहुत कुछ सोचना पड़ेगा।



