UP Live

मरीजों में फल,दूध वितरण कर भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री का मनाया जन्मदिन

दुद्धी, सोनभद्र- देश के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी दुद्धी मण्डल के महिला मोर्चा के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी,प्रसाद कुँवर हॉस्पिटल दुद्धी, व मल्देवा बस्ती में फल,ब्रेड,तथा दूध का वितरण किया गया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलु ने कहा कि आज हम सभी दुद्धी मण्डल के भाजपा कार्यकर्ता देश के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 70 वे जन्मदिवस पर उन्हें दुद्धी मण्डल के समस्त कार्यकर्ताओ की ओर से बधाई देते हैं और उनके सुखद स्वास्थ के साथ दीर्घायु होने की कामना करते हैं।


अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी इस देश का एक मजबूत स्तम्भ बनकर सेवा कर रहे हैं।इनके तटस्थ नीति के कारण चीन पाकिस्तान जैसे घटिया देशों की एक भी नही चल पा रही है।उनकी इस देश को बहुत जरूरत है, वे इसी तरह एक प्रधानसेवक बनकर देश की सेवा करते रहें।देशवासियों की मंगल कामना उनके साथ है।  इस दौरान रविन्द्र जायसवाल(राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), भाजपा जिलामंत्री महिला मोर्चा कलावती देवी,मण्डल अध्यक्ष मण्डल अध्यक्ष चमेली देवी,मनोज मिश्रा,सुरेंद्र प्रताप सिंह(वरिष्ठ भाजपा नेता),दीपक गुप्ता(मण्डल उपाध्यक्ष),प्रेम नारायण मोनू सिंह, मनीष जायसवाल (मण्डल महामंत्री),भोलू जायसवाल(मण्डल संयोजक आईटी),रूपेश जौहरी(सेक्टर संयोजक),संगम गुप्ता,सोनू जायसवाल,उर्मिला देवी,अनिता देवी,अमित जौहरी(बूथ अध्यक्ष),रूपनारायण सहित भाजपा के कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button