NationalPolitics

कृषि कानून पर विपक्ष को बेनकाब करने बीजेपी देशभर में लगाएगी चौपाल

नई दिल्ली : कृषि संशोधन कानून पर किये जा रहे बवाल पर विपक्ष को बेनकाब करने के लिए भाजपा ने मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार 11 दिसंबर 2020 को भाजपा ने ऐलान किया है कि देशभर में किसानों को कृषि कानून के फायदे समझाने के लिए 700 चौपाल आयोजित किये जाएंगे। साथ ही देशभर में पार्टी के नेता 700 स्थानों पर प्रेस कांफ्रेंस करके कृषि कानून के फायदे के बारे में मीडिया से बात साझा करेंगे। बता दें केंद्र सरकार के तीनों कृषि संशोधन कानूनों के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को किसान आंदोलन का 16वां दिन रहा और बीते दिनों से किसान सरकार से कानूनों को रद्द किए जाने की मांग कर रहे हैं।

किसानों के आंदोलन के बीच जनता को नए कृषि कानूनों के फायदे बताने के लिए खुद बीजेपी मैदान में उतरी है। पार्टी शुक्रवार 11 दिसंबर से देश में 700 चौपालों का आयोजन करेगी। किसान नेताओं और सरकार के मंत्रियों के बीच कम से कम पांच दौर की बातचीत हो चुकी है। हालांकि, गृह मंत्री अमित शाह से बैठक के बाद किसानों को प्रस्ताव भेजा गया था, जिन्हें उन्होंने खारिज कर दिया। किसानों ने ऐलान किया है कि उनका आंदोलन और तेज होने वाला है। आने वाले दिनों में वे देश में विरोध प्रदर्शन करेंगे और कई हाईवे को ब्लॉक करेंगे। किसानों के आंदोलन के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार किसानों से और बातचीत करने के लिए तैयार है। इसके साथ ही, उन्होंने किसानों से आंदोलन को खत्म करने की अपील भी की है।

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button