
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हाॅकी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
पं दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में डाॅ भीमराव अम्बेडकर कीड़ा संकुल, लालपुर में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हाकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन.प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 18 मंडलो की हाॅकी टीमे करेंगी प्रतिभाग.
वाराणसी : पं0 दीन दयाल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25 से 30 नवम्बर तक डा० भीमराव अम्बेडकर कीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश की 18 मण्डलों की हाॅकी टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महेश चन्द्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र के कर कमलो द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश कालरा व डा० ए०के० सिंह चेयरमैन विकास एजुकेशनल ग्रुप, के०वी० रावत, अवैतनिक सचिव, हॉकी वाराणसी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि का स्वागत क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी आर०पी० सिंह ने बुके प्रदान कर किया तथा उप कीड़ा अधिकारी अकरम महमूद ने बैज लगाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि महोदय का स्वागत डा० मंजूर आलम अंसारी व इरशाद अहमद द्वारा किया गया। इस अवसर पर ओलम्पियन ललित उपाध्याय के पिता सतीश उपाध्याय विशेष रुप से उपस्थित रहे, जिनका स्वागत उप कीड़ा अधिकारी अकरम महमूद द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में पहले दिन खेले गये मैच के परिणाम इस प्रकार है। पहला मैच गोरखपुर और मीरजापुर के मध्य खेला गया। जिसमे गोरखपुर मण्डल 4-2 से विजयी रहा। दूसरा मैच सहारनपुर मण्डल एवं लखनऊ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमे लखनऊ मण्डल 12-0 से विजयी रहा। तीसरा मुकाबला देवीपाटन एवं आगरा मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें आगरा मण्डल 2-0 से विजयी रहा। चौथा मुकाबला बस्ती और मुरादाबाद मण्डल के बीच खेला गया जिसमें बस्ती मण्डल 2-0 से विजयी रहा। पाँचवा मुकाबला वाराणसी और अलीगढ़ मण्डल के बीच खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल 7-0 से विजयी रहा।
कल दिनांक 26 नवम्बर को पहला मुकाबला अयोध्या और आजमगढ मण्डल के मध्य, दूसरा मुकाबला बरेली और गोरखपुर मण्डल के मध्य, तीसरा मुकाबला प्रयागराज और कानपुर मण्डल के मध्य, चौथा मुकाबला चित्रकूट और झॉसी मण्डल के मध्य, पाँचवा मुकाबला अलीगढ़ और मीरजापुर मण्डल के मध्य, छठा मुकाबला मेरठ और झॉसी मण्डल के मध्य एवं सातवां मुकाबला आजमगढ़ और मुरादाबाद मण्डल के मध्य होगा।



