Politics

कार्यकाल विस्तार के पश्चात काशी में प्रथम आगमन पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हुआ भव्य स्वागत

एयरपोर्ट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव सहित मंत्री, विधायक एवं भाजपा पदाधिकारीयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत.

  • ढोल नगाड़े एवं पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष की भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आगवानी
  • एयरपोर्ट से मिंट हाउस तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का किया स्वागत

वाराणसी : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल विस्तार के पश्चात काशी में प्रथम आगमन पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। ढोल नगाड़े एवं पुष्प वर्षा के बीच हर हर हर महादेव के गगन भेदी उद्घोष के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया।

एयर पोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करने वालों में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, एमएल सी लक्ष्मण आचार्य, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालू, एमएलसी अशोक धवन, विधायक गण डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अवधेश सिंह, टी.राम,प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,महापौर मृदुला जायसवाल,राकेश त्रिवेदी, धर्मेंद्र सिंह,अशोक चौरसिया, डॉ सुदामा पटेल,क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी,राजकुमार शर्मा, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर आदि प्रमुख रहे। एयरपोर्ट से मिंट हाउस तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का किया भव्य स्वागत

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफिला एयर पोर्ट से बाहर निकलने पर वाराणसी जिले के उपाध्यक्ष सुरेंद्र पटेल एवं पवन सिंह के नेतृत्व में कठिराव मंडल, बड़ागांव मंडल एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने, बाबतपुर मोड़ पर जिला महामंत्री जे०पी० दुबे, फौजदार शर्मा के नेतृत्व में पिंडरा मंडल, सिंधोरा मंडल तथा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने,महादेव वाटिका सातों महुआ पर जिला महामंत्री संजय सोनकर, चंद्रशेखर सिंह, संजय सिंह,गौरव सिंह के नेतृत्व में हरहुआ मंडल, चौबेपुर मंडल, लोहता मंडल, चिरईगांव मंडल, लमही मंडल सहित पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तथा गोकुलधाम पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, अखंड सिंह, अरविंद सिंह पटेल के नेतृत्व में आयर मंडल,चोलापुर मंडल, जंसा मंडल, शिवपुर मंडल, सेवापुरी मंडल तथा युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

वहीं महानगर की सीमा में पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अतुलानन्द स्कूल पर महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी के नेतृत्व में राजर्षि मंडल, सारनाथ मंडल एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के बीच भव्य स्वागत किया। सर्किट हाउस पर महानगर महामंत्री नवीन कपूर के नेतृत्व में बागेश्वरी मंडल, धूपचंडी मंडल एवं महिला व पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने, मिंट हाउस पर महानगर महामंत्री अशोक पटेल के नेतृत्व में कैंट विधानसभा के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button