
वाराणसी। कल प्रधानमंत्री जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं का वर्चुअली लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। इसके मद्द्देनजर आज वर्चुअली कार्यक्रम स्थलों टी.एफ.सी., मंडलायुक्त सभागार एवं सर्किट हाउस सभागार में अबतक हुई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नवीन कपूर आदि उपस्थित रहे।



