Crime

भाजपा नेता के सरकारी गनर की कारबाइन साफ करते समय सिर में गोली लगने से मौत

जौनपुर : उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरीगांव में भाजपा नेता व मल्हनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज सिंह का गनर रविवार की सुबह कारबाइन की सफाई करते समय गोली लगने से घायल हो गया, उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में भारती थाना क्षेत्र के बाबरी गांव निवासी भाजपा नेता मनोज सिंह की सुरक्षा में दो सरकारी गनर रजक पांडेय व रत्नेश प्रजापति (27) दिए गए थे। उन्होंने कहा कि आज सुबह लगभग 6:00 बजे आरक्षी रत्नेश प्रजापति अपने कारबाइन की सफाई कर रहा था कि इस समय अचानक गोली चल गई और गोली उसके सिर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मनोज सिंह के मित्र आलोक शुक्ला और आरक्षी रजक पांडेय ने पुलिस को दी। घटना के समय भाजपा नेता मनोज सिंह घर पर मौजूद नहीं थे कहीं बाहर गए हुए हैं। दोनों गनर उनके फार्म हाउस पर ही रहते थे।

भाजपा नेता के गनर की मौत पर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मनोज सिंह की सुरक्षा में तैनात किए गए सरकारी गनर आरक्षी रत्नेश प्रजापति की गोली लगने मौत के मामले में पत्नी साधना प्रजापति द्वारा लगाये गये हत्या के आरोप के बाद मामले में एक नया मोड़ आ गया है और परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठायी है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही सपा सांसद जौनपुर बाबूसिंह कुशवाहा ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर मृतक आरक्षी के पत्नी और बच्चो से मुलाकात कर उन्हे ढांढस बंधाया साथ ही परिजनो की मांग पर मुहर लगाते हुए घटना के निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है साथ ही मृतक सिपाही के परिवार को एक करोड़ रूपये का मुआवजा राशि देने की मांग प्रदेश सरकार से की है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button