Politics

भाजपा राष्ट्रसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित विश्व का सबसे बडा राजनीतिक संगठन

राष्ट्रहित सर्वोपरि, फिर पार्टी और अंत में स्वयं को रखकर भाजपा कार्यकर्ता करता है कार्य. पार्टी की स्थापना दिवस पर कार्यालयों पर किया गया झंडारोहण,महापुरुषों को अर्पित की पुष्पांजलि, मिठाई बाटकर एक दुसरे को दी बधाई.क्षेत्रीय कार्यालय को विद्युत झालरों, पार्टी के रंग के पटकों से .सजाया गया

वाराणसी :भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर रोहनियां स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने पार्टी का ध्वज लगाया, महापुरुषों की चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा मिठाई बाँटकर कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस एवं रामनवमी की बधाई दी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र सेवा, लोक कल्याण, सुशासन व गरीब कल्याण को समर्पित विश्व का सबसे बडा राजनितिक संगठन है। कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी है।

कहा कि 1951 में भारतीय जनसंघ के रुप में शुरु हुई ये पार्टी 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी बनी। कहा कि पार्टी को बनाने में हजारों लोगो के त्याग और बलिदान का इतिहास है। 1984 में भारतीय जनता पार्टी के 2 सांसद चुने गये। उस समय विपक्षी दलों द्वारा हमारी खुब हंसी उडाई थी। कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुएं निरंतर आगे बढती रही। जिसका परिणाम ये रहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी है। जिसके 13 करोड से अधिक सदस्य है। कहा कि भाजपा सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी, सर्वसमावेशी पार्टी है। कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरा कर रहे है। कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ रहा है। देश आत्मनिर्भर बनने के साथ ही विकसित भारत बनने की और तेजी से अग्रसर है।

स्थापना दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी के रुप में लगा हुआ ये वृक्ष आज वट वृक्ष बन चुका है। हजारों लोगों के बलिदान और समर्पण के बल पर आज पार्टी विश्व का सबसे बडा राजनीतिक संगठन है। कहा कि आज पुरे देश में अधिकतर राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकारें है और यह जनता का भाजपा पर बढते विश्वास का प्रमाण है।स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय को विद्युत झालरों, झंड़ों एवं कार्यालय के बाउंड्री वाल को पार्टी के रंग के पटकों से सुसज्जित किया गया.कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया।

इस अवसर पर राकेश शर्मा, सुदामा पटेल, राजेश राजभर, नवरतन राठी,संतोष सोलापुरकर, आर पी कुशवाहा,सुरेश सिंह,अनिल श्रीवास्तव, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, जेपी दुबे, श्रीप्रकाश शुक्ला, नंद जी पांडेय, विजय गुप्ता, अरविंद पांडेय, जय सिंह पाल सहित सैकडों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आज हम सबके लिए बहुत ही पावन दिन है जब पुरा देश श्रीराम नवमी के पावन उत्सव को मना रहा है। साथ ही हम सब भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस मना रहे है। भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा के आधार पर कार्यकर्ता आधारित पार्टी है।
उक्त बातें भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल व जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संयुक्त रुप से कही‌।

कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एकता अखंडता में विश्वास करने वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता तन,मन, धन से राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है। कोरोना जैसी महामारी में संगठन ही सेवा मानकर अपने प्राणों की परवाह न करते हुए जरुरतमंदो की हर संभव सेवा की। कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी पार्टी है। कहा कि जिन सपनों को डा श्मामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा था उस सपने को आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य के नेतृत्व में पार्टी पूर्ण कर रही है। कहा कि देश की जनता का भाजपा पर अटुट विश्वास है जिसका परिणाम है कि देश के अधिकतर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी व सहयोगी दलों की सरकारें है।

कहा कि 1980 में स्थापित भारतीय जनता पार्टी के आज करोडों सदस्य है। भाजपा विश्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस समय अपने संगठन के संगठनात्मक चुनाव भी संपन्न करा रही है। कहा कि संगठन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश में हमारे कुल 98 जिले है। कहा कि मंडल अध्यक्ष का चुनाव पहले ही संपन्न हो चुका है। अधिकतर जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष का भी चुनाव जल्दी ही होने वाला है। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठन की दृष्टि से लगभग 1 लाख 62 हजार बूथ है। कहा कि इन बूथों पर कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश द्वारा निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों को पुरा करने में लगे हुए हैं। आज पूरे उत्तर प्रदेश और काशी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर स्वच्छता अभियान कर कार्यालयों की सजावट की। उसके पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया व क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर उपस्थित रहे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करते हुए भाजपा निरन्तर गतिशील रहकर अंत्योदय से सर्वोदय तक का सफर तय कर रही है। बीजेपी का सफर 1980 में शुरू हुआ था और अब यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उक्त बातें महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी ने आज सिगरा गुलाब बाग स्थित महानगर कार्यालय पर भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित पत्रकार-वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलम्बी भारत के निर्माण हेतु निरंतर सक्रिय है।

कहा कि आज डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश निरन्तर विकास करते हुए नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सिर्फ अपनी पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि आम जनमानस के उत्थान के लिए भी कड़ा परिश्रम कर रहा है। कहा कि बीजेपी एकमात्र कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है जबकि अन्य पार्टियां परिवार आधारित पार्टी हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है और आज पार्टी स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर हम सभी कार्यकर्ता मिलकर पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हैं।

पत्रकार वार्ता में मौजूद आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु से पत्रकारों द्वारा आयुष्मान कार्ड से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र को अपनाते हुए अपने कार्यकाल की शुरुआत की। यही कारण है कि आज देश में सरकार की सभी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को सामान रूप से मिल रहा है। आज आयुष्मान कार्ड की सबसे ज्यादा जरूरत देश के बुजुर्गों को है। इसी को देखते हुए 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड जारी किया जा रहा है।
पत्रकार वार्ता में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेन्द्र राय, चंद्रशेखर उपाध्याय, शैलेन्द्र मिश्रा मुख्य रुप से उपस्थित थे।

चैत्र नवरात्रि में विंध्यवासिनी मंदिर में 35 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी

धरा पर उतरे भास्कर, श्रीरामलला का किया सूर्य तिलक,भए प्रगट कृपाला की चौपाइयों से गूंज उठी अयोध्या

Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button