
भाजपा सरकार ने किया किन्नर समाज का भी भला-अंतर्यामी
देवरिया । भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय को ध्येय मानकर काम करती है।अंतिम व्यक्ति का उत्थान और विकास ही भाजपा का मूल मंत्र है।इसी से प्रेरणा लेकर भाजपा की मोदी और योगी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर काम किया।समाज के हर वर्ग के लिये किये गये कार्यो से आज सब खुश है।
उक्त बाते भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर चाँदनी किन्नर को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कही।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहली बार भाजपा की सरकार ने किन्नरों की सुध लिया और किन्नर समाज के कल्याणार्थ आयोग का गठन किया।भाजपा की सरकार में प्रदेश का पहला किन्नर विश्वविद्यालय कुशीनगर में बन रहा है।भाजपा सभी के भले के लिये काम करती है।
भाजपा की सदस्यता लेने के बाद चाँदनी किन्नर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यो से प्रभावित होकर मैंने भाजपा की सदस्यता लिया है।प्रदेश ही नही देश मे भाजपा की सरकार पहली ऐसी सरकार है जो किन्नर समाज के भले के लिये कदम उठा रही है।
इस दौरान जिलामहामंत्री रविन्द्र किशोर कौशल,पूर्व जिलामहामंत्री कृष्णानाथ राय,जिलामंत्री अरविन्द पाण्डेय,मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, मीडिया प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव,सोशल मीडिया संयोजक तेज बहादुर पाल,जिलामहामंत्री अनुसूचित मोर्चा रामप्यारे डाक्टर ,शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल कुमार,सन्नी शाही,मनीष पाण्डेय आदि रहे।



