Politics

भाजपा ने की महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्त

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।पार्टी की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चार राज्यों महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।पार्टी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि श्री अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा ने बंगाल की चार, पंजाब की विस की एक सीट के लिए घोषित किये उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की चार और पंजाब की एक विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि पश्चिम बंगाल की रायगंज विस सीट पर श्री मानस कुमार घोष को उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं राज्य की राणाघाट दक्षिण (अजा) सीट पर पार्टी ने मनोज कुमार विश्वास को, बगदा (अजा) सीट पर विनय कुमार विश्वास और मानिकताला विस सीट पर श्री कल्याण चौबे भट्टाचार्य को चुनावी समर में उतारा है। पंजाब की जालंधर पश्चिम (अजा) विस सीट के लिए श्री शीतल अंगुराल को उम्मीदवार बनाया गया है। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button