Crime

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जीजा-साले की मौत

दुद्धी, सोनभद्र- तहसील क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में रविवार को रात आठ बजे ट्रक से टक्कर होने के बाद बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई| दोनों मृतक आपस में जीजा- साला बताये जा रहे हैं| ग्राम हीराचक निवासी अजय कुमार 26वर्ष पुत्र राम निहोर भुइंया अपने साले के साथ बाइक से घर आ रहा था| रींवा रांची नेशनल हाईवे पर जोरुखाड़ गांव में एक ट्रक की चपेट में आ जाने से दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गये| ग्रामीणों ने 112नंबर डायल कर इसकी सूचना पुलिस को दी| पुलिस ने इन्हें घायलावस्था में दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां थोड़ी ही देर में अजय की मौत हो गई| घटना में बुरी तरह जख्मी जोगेंद्र 22 वर्ष पुत्र विश्वनाथ निवासी जमुई, झारखंड की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया| जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई| दोनों युवकों की मौत से परिजनों में मातम छा गया |

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button