Entertainment

बी बी जायसवाल प्रोडक्शन की भोजपुरी फिल्म “मेरे रंग में रंगने वाली” की शुरू हुई शूटिंग

मुंबई : बी बी जायसवाल प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित की जा रही बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म मेरे रंग में रंगने वाली का महाराजगंज के रमणीय लोकेशन पर भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू की गई है। केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी सुपरस्टार एवं यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दूबे, सिनेस्टार जय यादव और टिकटॉक स्टार मुकेश जायसवाल हैं। इस फिल्म में आम्रपाली दूबे का किरदार काफी चैलेंजिंग है, साथ ही उनके फैंस के लिए  सरप्राइज पैक्ड भी है। एक नये अवतार में वे स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं।

साथ ही जय यादव एक अलग भूमिका में नजर आएंगे। उनका किरदार अब तक की आई उनकी फिल्मों से काफी अलग और पॉवरफुल है। टिकटॉक पर मिलियन मिलियन व्यूज हासिल करने वाले टिकटॉक स्टार मुकेश जायसवाल इस फिल्म से सिनेजगत में बतौर हीरो एंट्री कर रहे हैं। फिल्म निर्देशक प्रवीण गुडुरी के निर्देशन में बहुत ही बेहतरीन यह फिल्म बनने वाली है। यह फिल्म दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म मेरे रंग में रंगने वाली के निर्माता बी बी जायसवाल हैं। निर्देशक प्रवीण गुडुरी हैं। लेखक अरबिन्द तिवारी हैं। संगीतकार श्याम देहाती हैं। गीतकार अरबिन्द तिवारी हैं। कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय हैं। नृत्य सुदामा मिंज हैं। यह फिल्म सन 2021 में रिलीज की जाएगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button