
श्री शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भंडारे का कार्यक्रम सम्पन्न
पांच दिवसीय अनुष्ठान के अंतिम दिन दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का लगा तांता
दुद्धी, सोनभद्र- नगर के ऐतिहासिक शिवा जी मराठा तालाब पर पूरे विधि विधान के साथ श्री शनिदेव महाराज का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम वृहद भंडारे के साथ संपन्न हुआ।पांच दिवसीय इस विशेष अनुष्ठान के अंतिम दिन रविवार को प्रातः 7 बजे से ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा का पूजन प्रारम्भ हुआ।जो दोपहर तीन बजे तक अनवरत चलता रहा। आचार्य महेन्द्र देव पांडेय, पं. देवी प्रसाद पांडेय एवं पं. विजय प्रकाश दुबे के सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान 108 श्री बाबा रामकेवल दास जी ने भगवान शनिदेव की शिला पूजन कर, स्थापित किया।

इसके साथ ही यजमान विजय कुमार ने सपत्नीक पांच दिवसीय अनुष्ठान की हवन यज्ञ के साथ पूर्णाहुति की। भगवान शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा के साथ जयकारे से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। क्षेत्र में शनिदेव की अबतक का पहला मंदिर स्थापित होने से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिली। दिन के करीब तीन बजे से प्रारम्भ हुए भंडारे में महाप्रसाद पाने के लिए भक्तों की हुजूम उमड़ पड़ी। आयोजन समिति द्वारा आयोजित भंडारे में देर शाम तक महाप्रसाद पाने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।

इस दौरान कल्याण मिश्रा,रुद्रशंकर त्रिपाठी, चंद्रिका प्रसाद आढ़ती,भोलानाथ आढ़ती, गणेश जौहरी, प्रेमचंद आढ़ती,शम्भू बाबू आढ़ती,राकेश श्रीवास्तव, कमलेश मोहन,विष्णुकांत तिवारी, प्रदीप कुमार, भाजपा मंडल दुद्धी अध्यक्ष सुमित सोनी,विहिप के चेतन श्रीवास्तव,रूपेश जौहरी,संदीप कुमार, धीरज जायसवाल, मोती अग्रहरि,रविन्द्र जायसवाल, राजेश कसेरा, पंकज जायसवाल, कुमार कुंदन,संजय कुमार, अजीत कुमार, आर्यन कुमार, शुभ समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।



