
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आम सभा (एजीएम) गुरुवार को नई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का गठन करेगी, जो फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले तीन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को चुनेगी। पता चला है कि मदन लाल की अध्यक्षता में समिति का गठन सिर्फ एक बैठक के लिए किया गया था और अहमदाबाद में बोर्ड की आगामी एजीएम के बाद नई सीएसी जिम्मेदारी संभालेगी और साक्षात्कार लेगी।
बीसीसीआइ के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया, `मदन लाल, रुद्र प्रताप सिंह और सुलक्षणा नाइक को सिर्फ एक बैठक के लिए नियुक्त किया गया था, जिसमें सुनील जोशी और हरविंदर सिंह को चयनकर्ता के रूप में चुना गया। एजीएम के बाद सभी क्रिकेट समितियों का गठन किया जाएगा, इसलिए नई सीएसी का भी गठन होगा और इसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।`
तीन क्षेत्रों से चयनकर्ताओं के पदों के लिए कुछ जाने-माने नामों ने आवेदन किया है। इसमें सबसे बड़ा नाम पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर का है, जिन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए सभी प्रारूपों में 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। अगरकर पश्चिम क्षेत्र से अबे कुरु



