Sports

कोरोना संक्रमण के चलते बीसीसीआई ने स्थगित किया आईपीएल 2021

 एक के बाद एक खिलाड़ी हुए कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली । एक के बाद एक आईपीएल खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबरों के बाद आखिरकार लीग ने इस साल के लिए टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि आईपीएल के इस सत्र के लिए स्थगित जा रहा है। बीसीसीआई इसे लेकर मंथन कर रहा था कि टूर्नामेंट को या तो किसी एक जगह पर शिफ्ट किया जाए या अस्थाई रूप से फिलहाल लीग को रोक दिया जाए। अब बीसीसीआई की उच्चस्तरीय बैठक में फैसला हो गया है कि इस के आईपीएल को स्थगित कर दिया गया है।

आईपीएल खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने की खबरों के बाद खबर थी कि अगले हफ्ते से इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के बचे हुए सारे मैच मुंबई शिफ्ट हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई लीग की सारी मशीनरी मुंबई शिफ्ट करने पर काम भी कर रहा था। लेकिन अब इन सारे कयासों पर लगाम लग गई है।

एक के बाद एक खिलाड़ी हो रहे कोरोना पॉजिटिव
3 मई को आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हो गए थे। इसके बाद आईपीएल के 14वें सीजन में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ होने वाले कोलकाता के मैच को टाल दिया गया था।

4 मई को खबर आई कि हैदराबाद टीम में खेलने वाले रिद्धिमान साहा और दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर अमित मिश्रा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा चेन्नई के बालाजी भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।

कोरोना संकट में खेल आयोजन को लेकर हो रही थी आलोचना
आईपीएल कराए जाने को लेकर पहले से ही बीसीसीआई लोगों की आलोचना का सामना कर रही थी। दिल्ली के स्पिनर ने आर अश्विन ने भी कोरोना संकट में अपने परिवार की मदद करने के लिए टूर्नामेंट छोड़ने का फैसला किया था। इसके अलावा कई सारे विदेशी खिलाड़ी भी कोविड के डर की वजह से आईपीएल छोड़कर अपने देश वापस जा चुके हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button