Crime

बलिया :चड्डी पहनकर बाइक सवार तीन युवकों ने बनाया रिल, पहुंचे हवालात

अर्द्धनग्न हालत में बाइक संग रील बनाने वाले तीन मनबढ़ों को पुलिस ने दबोचा

बलिया: चड्डी पहनकर हेलमेट के साथ बाइक पर सवार तीन युवकों ने रिल बनाया और बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के चट्टी चौराहों पर खूब पोज दिया। जिसे सोशल साइट पर डालकर फेमस बनने का जुनून युवकों को भारी पड़ गया। क्षेत्र में अश्लील हरकत करने एवं बाइक पर ट्रिपल राइडिंग के मामले में उभांव पुलिस ने तीनों मनबढ़ों को सीयर ब्लॉक गेट के पास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए युवकों की पहचान अभिषेक सिंह ग्राम सद्दोपुर, राजेश कुमार ग्राम पलिया एवं मनीष गुप्ता ग्राम मालीपुर निवासी के रूप में की गई हैं। तीनों ने अनोखा रिल बनाने के चक्कर में चड्डी गैंग बनाया और सिर्फ चड्डी एवं गले में एक गमछा पहन कर तीनों अर्द्धनग्न हालत में एक ही बाइक पर सवार होकर उभांव थाना क्षेत्र के कई चट्टी चौराहे पर पहुंचकर कई तरह का रिल बनाया।

Related Articles

Back to top button