
बलिया: 40 लोगों से भरी नाव सोमवार की सुबह गंगा में डूब गई। बलिया के माल्देपुर गंगा घाट के पास भीषण नाव हादसा से अफरा तफरी मचा हुआ है। गंगा से चार महिलाओं का शव निकाला जा सका है। इन चार महिलाओं के मरने की अब तक पुष्टि हो चुकी है। जिनकी पहचान की जा रही है। बचाव राहत दल के साथ प्रशासनिक अमला मौके पर जुटा हुआ है।
हादसे के समय नाव पर 40 लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों ने डूब रहे लोगों को निकालने में मदद की। कई लोगों को बचा लिया गया है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी भी 2 दर्जन से अधिक लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। नाव पर अधिकांश महिलाएं और बच्चे सवार थे। नाव पर सवार सभी मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
#बलिया गंगा नदी में नाव पलटी,30 से ज्यादा लोग थे सवार, 4 शव बरामद, 25 लोगों के लापता होने की आशंका।
फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गया घाट पर मुंडन संस्कार में आये लोगों से भरी नाव गंगा नदी में डूबी, हादसे में 2 महिलाओं समेत कई लोगो की मौत हो गई#गंगा pic.twitter.com/tQ8IQO4yz7— Dr Raghawendra Mishra (@RaghwendraMedia) May 22, 2023