Sports

क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी के सिर पर लगी बॉल, मौत

मुंबई । माटुंगा के मेजर धडकर मैदान में एक क्रिकेट मैच के दौरान सर में चोट लगने से एक खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, फील्डिंग करने के दौरान गेंद खिलाड़ी के सिर में लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक 52 वर्षीय जयेश सावला दादर यूनियन स्पोर्टिंग क्लब में खेले जा रहे दिग्गजों के लिए कच्छी समुदाय के क्रिकेट टूर्नामेंट का हिस्सा थे। मिली जानकारी के अनुसार, सावला जिस स्थान पर क्षेत्ररक्षण कर रहे थे बल्लेबाज ने उनकी दिशा में एक शक्तिशाली पुल शॉट खेला। वहां बॉल तेजी से गई और उन्हें बचने तक का मौका नहीं मिला। घायल अवस्था में खिलाड़ी को तुरंत सायन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।(वीएनएस )

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button