Crime

मारपीट को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश विफल

सिंधोरा,वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत  जलालपुर में आपसी विवाद में हुई मारपीट को साम्प्रदायिकता का रंग देने की कोशिश को पुलिस ने विफल किया वहीं तनाव के देखते हुए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की।

जानकारी के अनुसार जलालपुर गांव के दीपक पटेल और आशीष पटेल की चार दिन पहले उसी गांव निवासी सोनू अली से बाइक आमने सामने आने को लेकर विवाद हुआ। इस मामले में सोनू ने संंबन्धित थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। आरोप है कि  बरवा गांव के ग्राम प्रधान की मां की तेरहवी में शामिल होकर लौट रहे सोनू को दोनों ने  मारापीटा।

इस बीच शोसल साइट पर किसी ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की खबर वायरल कर दी। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और गांव में पहुंचकर मारपीट के आरोपी आशीष पटेल को पकड़ लिया वही दीपक पटेल भाग निकला। सूचना पर पहुंचे एसीपी पिंडरा अमित कुमार पांडेय ने गलत खबर फैलाने वालों को फटकार लगाई और सभी को सहयोग देने की अपील की। लेकिन ऐतिहातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसीपी पिंडरा ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने की बात कही।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button