Politics

मुझसे कन्नड़ या अंग्रेजी में प्रश्न पूछें, हिंदी में नहीं : सिद्दारमैया

वरुणा : कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान करने से पहले दावा किया कि उनकी पार्टी 150 सीटों पर विजय हासिल करेगी। श्री सिद्दारमैया ने आज मतदान के दिन ‘कन्नड़ कार्ड’ खेलते हुए संवाददाताओं से यह दावा किया।श्री सिद्दारमैया ने वरुणा में मतदान करने के बाद संवाददाताओं से कहा, “कर्नाटक के लोगों को देखने के बाद मैं लगातार यह कह रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी को 130 से अधिक सीटें मिलेंगी और यह संख्या 150 तक भी जा सकती है।”

वरुणा विधानसभा सीट से कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता वी सोमन्ना उतरे हैं।कर्नाटक कांग्रेस पार्टी के हिंदी विरोधी कार्ड को खेलते हुए श्री सिद्दारमैया ने हिंदी में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देने से इनकार कर दिया और पत्रकारों से या तो अंग्रेजी या कन्नड़ में पूछने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “यह कर्नाटक है, यहां की आधिकारिक भाषा कन्नड़ है। मुझसे कन्नड़ या अंग्रेजी में प्रश्न पूछें, हिंदी में नहीं।”

श्री सिद्दारमैया ने कर्नाटक का भविष्य खतरे में बताते हुये लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का भी आग्रह किया। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में भाजपा की उपलब्धियां शून्य रही हैं।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा धन और शक्ति के माध्यम से चुनाव जीतना चाहती है और संकेत दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के बारे में नहीं बोलते हैं।

उन्होंने कहा, “भाजपा लोगों को क्या बताएगी? पिछले चार साल में उन्होंने क्या विकास किया है? लाेगों को मिलने वाला सात किलो से चावल चार किलो से नीचे चला गया है। भाजपा की पिछले चार साल में शून्य उपलब्धि रही हैं। भाजपा धनबल के माध्यम से चुनाव और सत्ता जीतना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि रैलियों में प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के बारे में कोई बात नहीं की? क्या उन्होंने अपनी याचिकाओं के बारे में बात की? आखिरकार जनता भाजपा को वोट किस उपलब्धि के लिए देगी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button