Crime

छात्राओं पर फब्तियां कसने वाला गिरफ्तार

मिर्जामुराद,वाराणसी।  मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खोचवा स्थित एक डिग्री कालेज के बाहर छात्राओं पर फब्तियां कसने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओ मिर्जामुराद दीपक कुमार रनावत ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि डिग्री कालेज के बाहर कुछ युवक आए दिन छात्राओं को परेशान करते हैं। जिसपर बुधवार को पुलिस सादे कपड़े में कालेज पहुंची और मौके से बादीपुर निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button