Crime

पत्नी,बच्चों की हत्या कर फांसी पर झूला,दो गिरफ्तार

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में ठगी के शिकार एक व्यक्ति ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि ग्राम जयरामपुर निवासी टेन्ट व्यवसायी नागेश विश्वकर्मा ने बीती रात अपनी पत्नी और तीन बच्चो की हत्या कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में प्रथम दृष्टया पता चला है कि स्कूल में चपरासी की नौकरी के नाम पर मृतक से सात लाख रूपये ठगे गये थे। मौके पर मिले साक्ष्य और मृतक के भाई त्रिभुवन विश्वकर्मा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button